हम भी अब संकल्प करेंगे,और जगत में छाएंगे।
पेंड़ लगाते लेंगे सेल्फी,काम बड़ा कर जाएंगे।
हराभरा धरती करने को,हम भी कदम उठाएंगे।
देख मीडिया की हरकत को,गैती खूब चलाएंगे।
खोद खोद कर मैदानों में,लाखो पेंड़ लगाएंगे।
हो जाएगा नाम हमारा,फिर नेता बन जाएंगे।
पेंड़ लगे या नही लगे ओ,कौन भला पीछे देखे।
कैसे मिडिया में आना है,जो चाहे हमसे सीखे।
दिलीप कुमार वर्मा
No comments:
Post a Comment