Monday, 31 August 2020

बाल गीत

बाल गीत 

पहले सब के नाना नानी। 
कहती थीं हर रोज कहानी। 

दादी दादा भी कहते थे। 
जब सब मिलजुल कर रहते थे।   

पापा पापा बात बताओ। 
दादी को अपने घर लाओ। 

मम्मी मम्मी कहो कहानी। 
या फिर घर ले आओ नानी। 

क्यों मोबाइल से हम खेलें। 
बोलो टीवी को क्यूँ झेलें।

खेल खिलौने हम खेलेंगे। 
दादी नानी हम ले लेंगे।

हमे कहानी ही सुनना है। 
सुंदर सपनों को बुनना है। 

रचनाकार--दिलीप कुमार वर्मा 
बलौदाबाजार छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment